MMVY 2024: Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana में मिल रहें है डेढ़ लाख तक की छात्रवृति, सभी कॉलेज छात्र कर सकते है आवेदन, जाने पूरी जानकारी

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य की साक्षरता को बढ़ाने के लिए Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana (MMVY) की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों के भविष्य को सुनिश्चित करना है।

MMVY

हमारे देश में बहुत से छात्र हैं जिनकी आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण वे अपने शिक्षा को ठीक से प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए, मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना की शुरुआत की है। हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana 2024 के बारे में पूरी जानकारी देंगे, तो कृपया हमारे इस आर्टिकल को आखिर तक पढ़ें।

मेधावी छात्रवृत्ति (MMVY) क्या है?

मध्य प्रदेश सरकार की Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana 2024 के तहत, जो छात्र 12वीं की परीक्षा में 70% या उससे अधिक अंक प्राप्त करते हैं (माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा में) या 85% या उससे अधिक अंक प्राप्त करते हैं (सीबीएसई/आईसीएसई की परीक्षा में), उन्हें मध्य प्रदेश सरकार द्वारा स्नातक स्तर के उच्च शिक्षा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए शिक्षा शुल्क में छूट प्रदान की जाएगी। अगर आप मेधावी छात्र योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और वहां दी गई प्रक्रिया का पालन करना होगा। MMVY Scholarship के माध्यम से अब छात्रों को आर्थिक सहायता मिलेगी, जिससे कि वे अपनी शिक्षा को जारी रख सकें।

Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana 2024 Overview

छात्रवृति योजनाMMVY Scholarship 2024
राज्यमध्यप्रदेश
उद्देश्यशिक्षा हेतु छात्रवृति
लाभ₹ 1,50,000 तक की अनुदान राशि
आवेदनOnline
Last Dateअनिर्धारित
MMVY Portalwww.medhavikalyan.mp.gov.in
मेधावी छात्र योजना ग्रुपClick Here
TelegramClick Here

Who is eligible for MMVY scholarship 2024?

मध्यप्रदेश मेधावी छात्र योजना के लिए सरकार द्वारा कुछ पात्रता निश्चित की गई है जिनके आधार पर कोई भी आवेदक MMVY Portal पर मेधावी छात्र योजना रजिस्ट्रेशन कर सकता है। ये पात्रता निम्न प्रकार है-

  • आवेदन कर्ता मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • विद्यार्थी माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित 12वीं की परीक्षा में 70% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हों।
  • या फिर सीबीएसई/आईसीएसई द्वारा आयोजित 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 85% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हों।
  • इसके साथ Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana के लिए छात्र के पिता/पालक की वार्षिक आय 6 लाख से कम होनी चाहिए।
  • छात्र मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान में स्नातक कक्षा में पढ़ाई कर रहा हो।

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना 2024 से मिलने वाले अतिरिक्त लाभ

  • इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए, अगर आप JEE MAINS परीक्षा में 1,50,000 रैंक के अंदर आते हैं, तो आप सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश पा सकते हैं जहां आपको पूरी फीस या आनुदान के साथ पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। या फिर, अगर आपकी रैंक 1,50,000 के अंतर्गत आती है, तो आपको अनाधिकृत इंजीनियरिंग कॉलेज में भी प्रवेश मिल सकता है, जहां आपको प्रवेश शुल्क कम होगा या फिर आपको आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकती है।
  • मेडिकल की पढ़ाई के लिए, NEET परीक्षा के माध्यम से या राज्य या केंद्रीय सरकार के मेडिकल/डेंटल कॉलेज में MBBS/BDS पाठ्यक्रम में प्रवेश पा सकते हैं। या फिर, मध्य प्रदेश में स्थित निजी मेडिकल कॉलेज में भी प्रवेश पा सकते हैं। भारत सरकार द्वारा संचालित संस्थानों में भी, जहां MBBS पाठ्यक्रम के लिए स्वयं की आयोजित परीक्षा का आधार रखा जाता है, आप पात्र हो सकते हैं।
  • विधि की पढ़ाई के लिए, CLAT या अन्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों या दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश पा सकते हैं।
  • भारत सरकार के सभी विश्वविद्यालयों या संस्थानों में संचालित सभी स्नातक और संगठित पोस्ट-ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों या ड्यूल डिग्री कोर्सों (जिसमें मास्टर और बैचलर डिग्री शामिल हैं) में प्रवेश पा सकते हैं।
  • राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी सरकारी और ग्रांटेड महाविद्यालयों/विश्वविद्यालयों या पॉलीटेक्निक में जहां प्रवेश 12वीं की परीक्षा के आधार पर मिलता है, वहां प्रवेश पा सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana (MMVY) Required Documents

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना के लिए Online Apply करते समय निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी-

  • छात्र आधार कार्ड
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबूक
  • मोबाईल नंबर
  • ईमेल
  • कॉलेज/विश्वविद्यालय से प्राप्त प्रवेश प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ

MMVY Registration Kaise kare?

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना के लिए Online Apply करने में आपको जिन जिन चरणों से गुजरना होगा वह सब हम आगे विस्तार से समझेंगे-

  • मेधावी छात्र योजना रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana 2024 की आधिकारिक MMVY Portal MMVY Official Website पर जाना होगा।
mmvy scholarship
मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना Scholarship
  • इसके बाद आपको Application for M M V Y ONLY के सेक्शन पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने निम्न पेज खुलेगा।
mmvy registration
मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना 2024 Registration
  • इसके बाद आपको REGISTER FOR ACADEMIC YEAR 2023-24(FRESH/RENEWAL) के विकल्प पर क्लिक करना होगा, इसके बाद निम्न पेज खुलके आएगा।
mmvy renewal
मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना Renewal
  • इसके बाद MMVY Portal Login पर आपको अपने Samagra Id नंबर दर्ज करने होंगे। इसके बाद आपके सामने MMVY Registration Form खुल के आएगा जिसमे पूरी जानकारी आपको ध्यानपूर्वक पढ़के दर्ज करनी है।
MMVY Registration Kaise Kare
मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना Registration Kaise Kare
  • इसके बाद आपको Check For Validation पर क्लिक करके अपने MMVY Registration फॉर्म को सबमिट करना है।फिर, प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें।

MMVY Scholarship Status/MMVY Status Track Kaise kare?

मुख्यमंत्री मेधावी विधार्थी योजना के Registration के बाद MMVY track के लिए निम्न प्रक्रिया को फॉलो कर सकते है।

  • मध्यप्रदेश MMVY Status Check करने के लिए आपको वापस से MMVY Portal के Home Page पर आना होगा।
  • इसके बाद आपको Login के बटन पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद MMVY Login Id and Password पेज खुल के आएगा।
MMVY Login Id and Password
MMVY Login Id and Password
  • Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana Login पेज पर आपको अपना User Name तथा Password दर्ज करना होगा।
  • जिसके बाद आप MMVY Portal पर MMVY Scholarship Status Track कर पाएंगे।

Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana (MMVY) से Related FAQs

Who is eligible for MMVY scholarship 2024?

Students must have at least passed their 12th grade with a minimum of 70% marks from the MP Board or 85% or higher from ICSE/CBSE in their secondary board examinations. Additionally, the annual family income of the student should not exceed Rs 600,000.

मेधावी छात्रवृत्ति क्या है?

मेधावी छात्र छात्राओं को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 1.5 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। इस योजना के अंतर्गत सरकार लॉ, बीए, बीएससी, मेडिकल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, बीकॉम, नर्सिंग, पॉलिटेक्निक और अन्य सभी ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों के लिए पूरी फीस देगी।

Leave a comment